विश्व कप फुटबाल 2014 का मेजबान ब्राजील आज जारी नवीनतम फीफा रैंकिंग मंे शीर्ष 10 से बाहर हो गया है। अगस्त 1993 में रैंकिंग की शुरूआत के बाद से यह पहला मौका है जब ब्राजील को शीर्ष 10 टीमों मंे जगह नहीं मिली है।
फीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रैंकिंग के अनुसार ब्राजील को छह स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह नवीनतम रैंकिंग में 11वें स्थान पर है। यूरो 2012 के फाइनल में दुनिया की नंबर एक टीम स्पेन के हाथों शिकस्त झेलनी वाले इटली को छह स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गया है।
पुर्तगाल भी पांच स्थान की छलांग लगाते हुए पांचवें स्थान पर काबिज है।
दूसरी तरफ भारत को फीफा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 121 अंक के साथ 163वें फायदान पर है। एशियाई टीमों के बीच भारत 32वें स्थान पर है।
रैंकिंग मंे शीर्ष 10 टीमें इस प्रकार हैं:
1. स्पेन
2. जर्मनी
3. उरुग्वे
4. इंग्लैंड
5. पुर्तगाल
6. इटली
7. अर्जेन्टीना
8. हालैंड
9. क्रोएशिया
10. डेनमार्क