शेख हसन नसरल्ला की यह टिप्पणी इस्राइल द्वारा गाजा पर किये गये हमले के बाद आयी है। इस्राइल और हमास के परस्पर हमलों के आठ दिन बाद क्षेत्र में शांति कायम हो पायी।
इस्राइली विमानों ने फलस्तीनी क्षेत्रों में हमास एवं अन्य समूहों से जुड़े लक्ष्यों पर करीब 1500 हवाई हमले किये जबकि गाजा उग्रवादियों ने करीब इतनी ही संख्या में इस्राइल पर राकेट पर दागे।
नसरल्ला ने आज बेरूत में एक भाषण में कहा कि यदि इस्राइल लेबनान के खिलाफ आक्रमण करता है तो तेल अबीब और अन्य क्षेत्रों पर हजारों राकेट बरसाये जायेंगे।