पुलिस आबापुर के वन क्षेत्र में गश्त लगा रही थी। वहां छिपे कुछ नक्सलियों ने पुलिस दल पर सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे के करीब गोलीबारी की।
जवाब में पुलिस ने भी उग्रवादियों पर गोलीबारी की जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई।
पुलिस ने कहा कि शव की पहचान की जानी अभी बाकी है।
पुलिस ने बताया कि 12 बोर का एक राइफल और अन्य नक्सल सामग्रियां भी घटनास्थल से बरामद की गईं। पुलिस ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
भाषा