आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत गठित एक समिति ने सुझाव दिया है कि आयोजन स्थलों के टिकट और वापसी के टिकट से पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों का विनिमयन सुनिश्चित हो सकेगा।
भारत..पाक क्रिकेट शृंखला की अनुमति देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड :बीसीसीआई: से कहा था कि पाकिस्तानी दर्शकों के भारत में आने की अनुमति देने के लिए बनाए गए नियमों का उसे सख्ती से पालन करना होगा।
सरकार का यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की उन रिपोर्टों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि 2007 की क्रिकेट शृंखला के बाद 12 पाकिस्तानी नागरिक वापस नहीं लौटे। अमेरिका में पैदा लश्कर..ए..तैयबा आतंकवादी डेविड हेडली ने पूछताछ में अमेरिकी जांच अधिकारियों को बताया था कि वांछित आतंकवादी साजिद मीर ने क्रिकेट प्रेमी के रूप में मोहाली और राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया था। इस दौरान उसने नेशनल डिफेंस कालेज सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का सर्वेक्षण भी किया था।
गृह मंत्रालय ने आगामी मैचों को देखने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमी के लिए वीजा की खातिर एक स्थानीय प्रायोजक अनिवार्य बना दिया है।