सीएमआईई की मासिक रिपोर्ट मंे कहा गया है कि पहली छमाही मंे रसोई गैस सिलेंडर की खपत मंे 5.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। दूसरी छमाही मंे यह वृद्धि घटकर 4.1 प्रतिशत रह जाएगी। सरकार ने 13 सितंबर को प्रति परिवार सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरांे की संख्या छह तय कर दी थी। अपने सब्सिडी के बोझ को कम करने और अंतत: राजकोषीय घाटे पर काबू के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
हालांकि, इस फैसले की विपक्षी दलांे द्वारा कड़ी आलोचना के बाद अब सरकार इस पर नए सिरे से विचार की तैयारी कर रही है। वहीं कुछ राज्यांे ने पहले ही सस्ते सिलेंडरांे की सीमा बढ़ाकर 8 करने का फैसला किया है।