जेटली ने आज यहां कहा, हम केवल और केवल :सीबीआई को लेकर: संस्थागत सुधारों को लेकर चिंतित हैं , हमारा सुझाव व्यक्ति केंद्रित नहीं था और अगर कोई जानबूझ कर इस तथ्य को गलत समझने की कोशिश करता है तो वह अनुचित है ।
लोकसभा में भाजपा नेता सुषमा स्वराज के साथ जेटली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर कहा था कि सीबीआई के नये निदेशक रंजीत सिन्हा की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए जब राज्य सभा की प्रवर समिति ने कॉलेजियम के माध्यम से ऐसी नियुक्तियों की सिफारिश की थी ।
हालांकि प्रधानमंत्री ने अपने जवाब में कहा था कि यह कहना गैर जरूरी और बिना किसी दम के है कि प्रवर समिति की सिफारिशों की प्रक्रिया से बचने के लिए नियुक्ति की गई ।