Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार बांग्लादेश में फैक्ट्री में आग लगने और फ्लाइओवर ढहने से 137 लोगों की मौत
'

बांग्लादेश में फैक्ट्री में आग लगने और फ्लाइओवर ढहने से 137 लोगों की मौत

PTI

- November,25 2012 5:13 PM IST

ढाका, 25 नवंबर :भाषा: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में एक बहुमंजिली फैक्ट्री में आग लगने और चटगांव शहर में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर के ढहने से कम से कम 137 लोगों की मौत हो गई तथा बड़ी संख्या में जख्मी हो गए।

अधिकारियों ने आज बताया कि ढाका से 30 किलोमीटर दूर तजरीन फैशन फैक्ट्री की बहुमंजिली इमारत के भूतल पर कल रात आग लग गयी जो तुरंत ही भूतल और पहले तल पर फैल गयी।

अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मेजर महबूब हुसैन ने पीटीआई को बताया, हमने अबतक 124 शव निकाले हैं और बचाव अभियान अब भी जारी है।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर शव बुरी तरह क्षतविक्षत हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

चटगांव में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढहने से 13 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार बीती रात करीब आठ बजे यह फ्लाईओवर गया। इसके नीचे दबने वालों में ज्यादातर सब्जी बेचने वाले और दूसरे वेंडर थे। इस हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच का गठन किया गया है और इससे तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement