सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली एनएसी ने इसरो और पूर्वोत्तर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से लागू की जा रही दूर..चिकित्सा परियोजना पर भी सिफारिश की है।
पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर एनएसी के कार्यसमूह ने सिफारिश की है कि केंद्र को इन राज्यों मंे मेडिकल कॉलेजों की स्थापना मंे शत प्रतिशत आर्थिक मदद पर विचार करना चाहिए।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में दूरसंचार संपर्क को अनिवार्य सेवा बताते हुए परिषद ने क्षेत्र के लिए एक अलग व्यापक दूरसंचार योजना बनाने का सुझाव दिया है।
एनएसी ने पूर्वोत्तर प्रदेशों की इस मांग को भी संग्यान मंे लिया कि मुंबई और चेन्नई के इंटरनेट गेटवे के बजाय बांग्लादेश में कोक्स बाजार इंटरनेशनल गेटवे के माध्यम से इंटरनेट संपर्क प्रदान किया जाए।
प्रमोद दंडन की अध्यक्षता वाले एनएसी के कार्यसमूह ने कहा है कि तकनीकी व्यवहार्यता और विदेश मंत्रालय से परामर्श के साथ इस बारे में विचार करना चाहिए।
पूर्वोत्तर से देश के शेष हिस्सों के बीच हवाई संपर्क का पक्ष लेते हुए परिषद ने इस बात पर जोर दिया है कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान क्षेत्र के प्रत्येक राज्य की राजधानी को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से नियमित सीधी उड़ानों से जोड़ा जाए।
भाषा