Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार सरकार हिंदुस्तान जिंक, बाल्को में शेष हिस्सेदारी बेचने पर कर रही है विचार
'

सरकार हिंदुस्तान जिंक, बाल्को में शेष हिस्सेदारी बेचने पर कर रही है विचार

PTI

- November,25 2012 5:13 PM IST

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस कदम का मकसद चालू वित्त वर्ष में 30,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को पूरा करना है। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल करेगा।

सूत्रों के अनुसार खान मंत्रालय ने हिंदुस्तान जिंक लि. तथा भारत अल्यूमीनियम कंपनी :बाल्को: में सरकार की शेष बची हिस्स्ेदारी बेचने के लिये पिछले महीने नोट जारी किया। मंत्रालय ने दोनों पूर्व सार्वजनिक उपक्रमों का उपयुक्त मूल्यांकन करने के लिये दो-तीन विकल्पों का सुझाव दिया है।

वित्त मंत्रालय से टिप्पणी मिलने के बाद खान मंत्रालय विचार के लिये प्रस्ताव को मंत्रिमंडल के पास भेज सकता है।

फिलहाल सरकार की हिंदुस्तान जिंक में 29.5 प्रतिशत तथा बाल्को में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस वर्ष जनवरी में अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता रिर्सोसेज ने हिंदुस्तान जिंक तथा बाल्को में शेष हिस्सेदारी खरीदने के लिये सरकार को 17,275 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। यह 30,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य का 57 प्रतिशत है।

वित मंत्री पी चिदंबरम ने पिछले सप्ताह कहा था कि दो पूर्व सार्वजनिक उपक्रमों में शेष हिस्सेदारी बेचने का सरकार के पास एक विकल्प है और इसका उपयोग तभी किया जाएगा जब मौजूदा विकल्प....सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश....खत्म हो जाएं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement