पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आज मिर्जापुर शहर से लगे सिलवरियां गांव में हाईटेंशन बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 35 वर्षीय महिला तथा उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों बच्चे सात साल से कम उम्र के बताये गये है।
तीनों शवांे को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।