64 वर्षीय प्रिंस चाल्र्स ने संकेत दिया कि वह पहले ही जिंदगी के 60 साल बिता चुके हैं और उन्हें डर है कि महाराज के रूप में उनका कार्यकाल बहुत छोटा होगा।
डम्फ्राइज हाउस के दौरे के दौरान प्रिंस चाल्र्स ने लोगों के साथ बातचीत के दौरान इस संबंध में सवाल किए जाने पर मजाकिया लहजे में कहा , बेसब्र ? मैं ? क्या कह सकता हूं । हां , निश्चित बात है कि मैं बेसब्र हूं ।
उन्होंने कहा, जल्द ही मेरा समय समाप्त हो जाएगा।
वर्ष 2008 में वह ब्रिटेन के इतिहास में तख्त के लिए सबसे अधिक समय तक इंतजार करने वाले प्रिंस बन गए थे ।
उनके परिवार में लोग दीर्घायु रहे हैं । महारानी इस समय 86 साल की हैं और उनकी सेहत आज भी काफी अच्छी है जबकि महारानी ऐलिजाबेथ और क्वीन मदर का 101 साल की उम्र में निधन हुआ है ।