शिन्हुआ संवाद समिति ने खबर दी है कि गिझोउ प्रांत में शियांगशू के एक खान में कल यह हादसा हुआ।
शिन्हुआ के अनुसार पांच लोगों को बचाया गया जबकि फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास जारी है।
लूपानशू के उपमहापौर यिन झिन्हुआ ने कहा, खान मेें गैस का घनत्व कम होने के बाद तलाशी अभियान पूरी तेजी से चल रहा है। बचावकर्मी आज दोपहर तक फंसे हुए खनिकों के पास पहुंच सकते हैं।
जब यह हादसा हुआ तब 28 खनिक खान में काम कर रहे थे।