जिला प्रशासक विजय मंत्री ने पीटीआई को बताया, हथियारबंद उग्रवादी विलियम नगर इलाके के एक गांव में कल शाम आयोजित जनसभा में जब आए तो मारक से उनकी नोकझोंक हुई और फिर उन्होंने हवा में कई गोलियां चलायीं ।
प्रशासक ने कहा कि मारक पर हमला क्यों किया गया इसका पता नहीं लगाया जा सका है ।
पुलिस ने कहा कि यह घटना कल शाम साढ़े चार बजे हुई । घटना के वक्त मारक एक फुटबॉल टूर्नामेंट से जुड़े पुरस्कारों का वितरण कर रही थीं । टूर्नामेंट में उनके विधानसभा क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया था ।
सुरक्षा नहीं लेने वाली मारक को घटनास्थल से भागते वक्त पांव और घुटनों में चोटें आयीं ।
जिन उग्रवादियों ने हमला किया उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे एचिक नेशनल वॉलंटियर काउंसिल :एएनवीसी: से अलग हुए धड़े के सदस्य हैं । इस धड़े ने गारो हिल्स क्षेत्र के विधायकों को धमकी दी है कि यदि वे उनकी अनुमति के बगैर जनसभा करेंगे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ।
भाषा