Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार पूर्व खेल मंत्री गिल ने आईओए चुनावों पर आईओसी की आलोचना की
'

पूर्व खेल मंत्री गिल ने आईओए चुनावों पर आईओसी की आलोचना की

PTI

- November,25 2012 12:43 PM IST

गिल ने कहा कि देश को आईओसी से नहीं डरना चाहिए जो भारतीय ओलंपिक संघ :आईओए: में चुनावी सुधारों से इंकार कर रहा है। उन्होंने यह कहा कि आईओसी को खुद इन सुधारों को अपनाना चाहिए।

आईओए के चुनाव अगले महीने होने हैं जो विवादों में घिरे हुए हैं और आईओसी ने धमकी दी है कि अगर इनमें सरकार के उम्र और कार्यकाल संबंधित दिशानिर्देशों का पालन किया गया तो भारतीय संस्था की मान्यता रद्द कर दी जायेगी।

आईओसी ने कहा कि आईओए के चुनाव बिना किसी सरकारी हस्तक्षेप के किये जायें।

गिल ने हालांकि आईओसी के इस रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि इससे खेल साम्राज्यवाद का आभास होता है।

उन्होंने जारी बयान में कहा, भारतीय खेल प्रबंधन में यह समस्या लगातार चली आ रही है, हर कोई इससे वाकिफ है। भारी संख्या में राजनीतिक मौजूदगी, लगातार 20 से 40 वर्षों तक पदों पर बने रहना जो ज्यादातर बिना किसी खेल पृष्ठभूमि के हैं।

गिल ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खेल संस्थाओं के संचालन में बदलाव लाने के प्रयास भी विफल रहे थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement