Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार सरकार पहली जनवरी से शुरू करेगी सीधे नकदी सब्सिडी का हस्तांतरण
'

सरकार पहली जनवरी से शुरू करेगी सीधे नकदी सब्सिडी का हस्तांतरण

PTI

- November,25 2012 4:34 AM IST

उन्होंने कहा कि सरकार आधार प्रणाली के जरिए पूरे देश में सीधे नकदी हस्तांतरण शुरू करने की प्रक्रिया 2013 के आखिर तक पूरा करना चाहती है।

इससे लाभार्थियों को नकदी के तौर पर सब्सिडी का सीधे तौर पर भुगतान किया जा सकेगा। साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

उन्होंने यहां बैनकॉन सम्मेलन में कहा हम आधार प्रणाली के जरिए सब्सिडी हस्तांतरण शुरू करने का काम 2013 तक पूरा करना चाहते हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार पेंशन और विभिन्न किस्म की सब्सिडी पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करती है।

उन्होंने कहा हम 15 राज्यों के 51 जिलों में आधार प्रणाली के जरिए लोगों को सीधे नकदी सब्सिडी के भुगतान का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं।

चिदंबरम ने कहा कि अगले साल की शुरूआत में इस योजना को लागू करने के संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को नकदी हस्तंारण समिति की बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था नरमी के दौर में है और दूसरी तिमाही में इसकी वृद्धि दर 5.5 फीसद रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य आठ फीसद की वृद्धि का नहीं है। हम आठ फीसद से ज्यादा वृद्धि दर्ज करना चाहते हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement