सोनाली मजूमदार :7: और मराजू सुमंत :13: ने अपने नृत्य से ऑडिशन के समय से ही जजौं को प्रभावित कर रखा था। शो के ग्रांड फिनाले पर दोनों की जोड़ी को विजेता घोषित किया गया।
इस जोड़ी को डांस सिखाने वाले बिवाश चौधरी ने पीटीआई को बताया, पिछले साल भी मेरे दो प्रशिक्षुओं ने इस शो में भाग लिया था जो दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया।
विजेताऔं को 50 लाख रुपये और एक मारुति आल्टो मिली। उन्हैं विजेता ट्रॉफी बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान, अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने प्रदान की।
भाषा