सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त शशांक यादव ने बताया कि बेतिया शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर अरेराज बेतिया मार्ग पर उन्होंने और विभाग के पदाधिकारियों ने एक मिनी ट्रक का पीछा कर उसमें रखा गया तस्करी का सात क्विंटल गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जाती है।
उन्होंने बताया कि पीछा करने के दौरान ट्रक के चालक और खलासी फरार हो गये। मामले की छानबीन की जा रही है।