इस्राइल ने गाजा में हमास से जुड़े लक्ष्यों पर 1500 हवाई हमले किये। हमास ने भी इस्राइल पर कई राकेट दागे।
गाजा स्थित फलस्तीन मानवाधिकार केन्द्र ने कहा कि इस्राइली हमलों में 33 बच्चों एवं 18 साल के कम उम्र के किशोरों सहित कुल 156 फलस्तीनी मारे गये हैं। गाजा से दागे गये राकेटों में छह इस्राइलियों की जान गयी। समूह का कहना है कि गाजा में 1000 से अधिक घायलों में ज्यादातर नागरिक हैं। दर्जनों इस्राइली भी घायल हो गये।
गाजा में स्कूल आज से फिर खुले। संरा सहायता एजेंसी के प्रवक्ता अदनान अबु हसन ने कहा कि संरा द्वारा संचालित 245 स्कूलों में हजारों छात्रों आज स्कूल में लड़ाई के अपने अनुभवों के बारे में चर्चा करते रहे।