हालांकि हाजिर बाजार में मांग में सुधार के कारण हानि कुछ सीमित हो गई।
एनसीडीईएक्स में हल्दी के अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 58 रुपये अथवा 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,658 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 6,515 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार हल्दी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये अथवा 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,240 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 16,415 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने हल्दी वायदा कीमतों में गिरावट का श्रेय बढ़ते स्टाक के कारण सटोरियों द्वारा सौदों की कटान को दिया लेकिन हाजिर मांग में आई तेजी ने हानि को कुछ सीमित कर दिया।