थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि सुबह पांच बजे कैंटर गाड़ी में सब्जी लादते वक्त पीछे से आ रहे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे उदल सिंह, जीतू औंर कैंटर चालक दामोदर शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद पुलिस के तत्काल न पहुुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस ने दो घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।