राजनयिकों ने कहा कि शांति रक्षक प्रमुख कांगो और रवांडा की सरकार के साथ इस संवेदनशील कदम को लेकर संपर्क में हैं जो मिसाल कायम कर सकता है। यह संयुक्त राष्ट्र के अन्य सदस्यों को चिंतित करेगा।
संयुक्त राष्ट्र नेता कांगो, मानुस्को में अपने शांति मिशन को मजबूत बनाने के उपायों को देख रहे हैं। वहां एम 23 विद्रोही आंदोलन के छापामारों ने खनिज संपन्न उत्तरी किवू प्रांत पर कब्जा कर लिया है।