पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खरैंटी निवासी रणवीर उसके भाई मनीश तथा दलबीर को कल खरैंटी गांव में नौ फरवरी 2011 को गांव के जिले सिंह की हत्या में मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोषी ठहराया था। जेल ले जाते समय रणसिंह की तबीयत खराब हो गयी।
अधिकारियों द्वारा पूछताछ में रणसिंह ने सल्फास निगलने की बात स्वीकार की, जिसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देख पीजीआई रोहतक भेज दिया, जहां आज उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार रणसिंह को जमानत मिली थी और आज तारीख पर वह अदालत गया था। दोषी करार दिये जाने के बाद उसने अदालत से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।