जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान इससे पिछली तिमाही की तुलना मंे कोच्चि मंे घरांे के दाम सबसे ज्यादा 10.1 प्रतिशत बढ़े। वहीं इस दौरान जयपुर मंे मकान 9 प्रतिशत तक महंगे हुए।
दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और चेन्नई मंे कीमतांे मंे क्रमश: 3.8 प्रतिशत, 0.5 प्रतिशत तथा एक प्रतिशत का इजाफा हुआ।
एनएचबी का रेजिडेक्स तिमाही आधार पर संपत्ति की कीमतांे पर निगाह रखता है। फिलहाल यह 20 शहरांे मंे कीमतांे पर निगाह रखता है। अगले साल जनवरी से वह छह अन्य शहरांे को भी इसके दायरे मंे लाएगा।
एनएचबी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर वी वर्मा ने प्रेट्र से कहा, कुल मिलाकर कीमतांे मंे सुधार है। यहां तक कि जिन 9 शहरांे मंे कीमतें चढ़ी हैं, वहां भी उत्पादन लागत और महंगाई को जोड़ने के बाद शुद्ध रूप मंे इसमंे गिरावट ही मानी जाएगी।
जारी भाषा अजय