Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार रुपया 30 पैसे लुढ़का, ढाई माह के निम्न स्तर पर पहुंचा
'

रुपया 30 पैसे लुढ़का, ढाई माह के निम्न स्तर पर पहुंचा

PTI

- November,23 2012 8:33 PM IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये की धारणा निवेशकों की आर्थिक सुधारों के प्रति बढ़ रही चिंता से प्रभावित रही। संसद की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन बाधित होने से निवेशकों को सुधारों में देरी की चिंता सता रही है।

उन्होंने कहा कि सतत डालर अंत:प्रवाह और विदेशों में कमजोर डालर भी रुपये की गिरावट को थाम नहीं पाये। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 55.20 रुपये प्रति डालर पर मामूली उंचा खुला जो विगत में 55.21 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था और कारोबार के दौरान स्थानीय शेयर बाजार की तेजी के कारण तत्काल 55.18 रुपये प्रति डालर की उंचाई को छू गया।

लेकिन बाद में आयातकों, मुख्यत: तेल रिफायनिंग कंपनियों और कुछ बैंकों की मासांत डालर मांग के कारण तेजी बरकरार नहीं रख पाया और 55.61 रुपये प्रति डालर तक लुढ़क गया। अंत में रुपया 30 पैसे अथवा 0.54 प्रतिशत की गिरावट दिखाता हुआ 55.51 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

विगत चार सत्र में रुपये में 45 पैसे अथवा 0.82 प्रतिशत की गिरावट आई है। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 10.77 अंक की गिरावट दर्शाता 18,506.57 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कारोबार के लिये संदर्भ दर 55.3445 रुपये प्रति डालर और 71.3665 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया। पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज हुई।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement