पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री भगत चुनी लाल ने आज यहा संवादददाता सम्मेलन में कहा, राज्य सरकार ने जालंधर और लुधियाना में सीएनजी से चलने वाली बसों को चलाने का निर्णय किया है। ये बसें दोनों शहरों मंे फिलहाल सिटी बस के तौर पर चलायी जायेंगी।
मंत्री ने कहा, इसके लिए हमने गेल के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किया है। सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा तो अगले छह महीने मंे दोनों शहरों की सडकों पर सीएनजी बसें दौडने लगेंगी। इसके लिए पाइपलाइन परियोजना पर काम चल रहा है तो कि सीएनजी डिपो की स्थापना की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि डिपो के लिए जगह भी चिन्हित कर ली गयी है और अगले छह महीने में सीएनजी बसें जालंधर और लुधियाना में सडकों पर होंगी।
इस बीच संवादददाता सम्मेलन के दौरान जालंधर और लुधियाना के महापौर ने गेल के साथ हुए समझौते का आदान प्रदान किया।