अपने घरेलू मैदान में खेल रहे कर्नाटक के पास सत्र की पहली जीत दर्ज करने का यह संभवत: सर्वश्रेष्ठ मौका है।
अब तक कर्नाटक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और वह तीन मैचों में पांच अंक ही जुटा पाया है।
टीम ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबला लगभग गंवा दिया था जब 446 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने आठ विकेट पर 274 रन बनाए। तब निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उसे हार से बचा लिया।
टीम पहले मैच में बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी की बढ़त गंवाने के कारण एक अंक ही हासिल कर पाई थी। दूसरे मैच में टीम हालांकि गणेश सतीश के दोहरे शतक और गौैतम मुरलीधरन के नाबाद शतक की मदद से पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक जुटाने में सफल रही थी।
कर्नाटक के बल्लेबाजों रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे और केबी पवन अर्धशतक जड़ने में सफल रहे हैं लेकिन इनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
तेज गंेदबाज विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन के चोटिल होने के कारण कर्नाटक की गेंदबाजी समस्या है लेकिन ओडि़शा के बल्लेबाजों के खिलाफ टीम को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
जारी भाषा