यह हादसा कल थल रेंज झांग जिले में हुआ। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हादसे में स्क्वाड्रन लीडर बिलाल हसन बाबरी बुरी तरह जख्मी हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई।
जमीन पर किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।