केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज लोकसभा को बताया कि शैक्षिक सत्र 2013-14 से बैचलर आफ साइंस : सामुदायिक स्वास्थ्य : पाठयक्रम शुरू होने की संभावना है।
उन्होंने लोकसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि पहले कोर्स का नाम बैचलर आफ रूरल हेल्थकेयर रखने का फैसला किया गया था लेकिन बाद में भारतीय चिकित्सा परिषद के साथ सलाह मशविरा कर इसका नाम बदला गया।
आजाद ने बताया किय इस कोर्स को शुरू करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, ग्रामीण स्वास्थ्य स्कूलांे में सुविधाओं और परीक्षा को लेकर नियम तैयार करने के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया गया है।