सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव राधिका एल लोकेश की अगुवाई में टीम ने अगरतला से बांग्लादेश में अखौरा के बीच रेलवे लाइन कार्य का जायजा लिया।
बाद में उन्होंने मुख्य सचिव एस के पांडा के नेतृत्व में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पीडब्लूडी मंत्री बादल चौधरी से भी भेंट की। मंत्री ने 15 किलोमीटर रेलवे लाइन कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।
कुल 15 किलोमीटर लाइन में पांच किलोमीटर हिस्सा भारतीय क्षेत्र में है और शेष हिस्सा बांग्लादेश में है। भारत सरकार रेलवे लाइन बिछाने के लिए सारा खर्च उठाने पर सहमत हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अंतिम सर्वेक्षण और इससे संबंधित कार्य हो गया है और रेल मंत्रालय ट्रैक बिछाने के लिए भूमि का अधिग्रहण करेगा।
भाषा