अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि बुजुर्ग हो रहे लोग अपने पोते-पोतियों के साथ खेलने और अपने से छोटे उम्र के लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करने पर खुद को ज्यादा बेहतर और युवा महसूस करते हैं ।
डेली मेल की खबर के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के 1000 लोगों ने माना कि युवा रहने का राज है...... नए तरह को भोजन ट्राई करना, खुद से कम उम्र की हस्तियों पर फिदा होना आदि ।
स्वास्थ्य विशेषग्य बेनेन्डेन की ओर से कराए गए इस सर्वेक्षण में लोगों ने माना कि बढ़ती उम्र महज एक संख्या है और सर्वेक्षण में शामिल ज्यादातर लोगों का दावा है कि वे अभी भी अपनी उम्र से 18 वर्ष कम का महसूस करते हैं ।