सरकार द्वारा विनिवेश कार्यक्रम को शुरू किए जाने के बीच संसद मंे आज लगातार दूसरे दिन गतिरोध जारी रहा, जिससे आर्थिक सुधारांे को लेकर चिंता बढ़ गई है।
हालांकि, सेंसेक्स की शुरुआत मजबूत रुख के साथ हुई थी, लेकिन आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, गेल इंडिया, सिप्ला तथा एसबीआई के शेयरांे मंे गिरावट से सेंसेक्स दबाव मंे आ गया। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, एचडीएफसी तथा टाटा मोटर्स के शेयरांे मंे बढ़त से सेंसेक्स का नुकसान सीमित रह गया।
एशियाई बाजारांे के बेहतर संकेतांे से 30 शेयरांे वाला सेंसेक्स सुबह के कारोबार मंे 18,556.50 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, संसद लगातार दूसरे दिन ठप होने के बाद एक समय यह 18,402.38 अंक के निचले स्तर तक चला गया। अंत मंे यह 10.77 अंक या 0.06 अंक के नुकसान से 18,506.57 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 1.15 अंक के नुकसान से 5,626.60 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, हिंदुस्तान कॉपर मंे सरकार मंे चार प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश को अधिक अभिदान मिला। यह सरकार के चालू वित्त वर्ष के 30,000 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी विनिवेश कार्यक्रम की शुरुआत है। हालांकि, हिंदुस्तान कॉपर के शेयरांे की बुरी स्थिति रही और ये 20 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुए।