क्रिएटिव नेस्ट मीडिया की प्रबंध निदेशक अर्पिता बंसल ने बताया कि यह पत्रिका महानगर की कामकाजी महिलाओं को लक्ष्य बनाकर प्रकाशित की जा रही है जिसमें उनके जीवन में आने वाले विभिन्न मुद्दों को छुआ गया है। नवंबर में से इसका प्रकाशन शुरु हुआ है।
कंपनी पहले ही फैशन पत्रिका अटेलियर का प्रकाशन कर रही है। फिलहाल यह पत्रिका दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध है। जबकि जल्द ही इसे अन्य महानगरों में भी उपलब्ध कराने की योजना है।