ब्रिटेन की एक होम डिलिवरी डायट ब्रांड के सर्वेक्षण के अनुसार, 14 प्रतिशत पुरूषों ने कहा कि वे समझते हैं कि डायटिंग सिर्फ महिलाएं करती हैं। 29 प्रतिशत पुरूषों का मानना है कि उनकी डायटिंग के बारे में बताने पर लोग उन्हें खराब नजरों से देखेंगे और 18 प्रतिशत पुरूषों का कहना है कि डायटिंग के बारे में परिवार और दोस्तों को पता चलने पर वे मीठा और वसायुक्त भोजन की ओर ललचा कर डायटिंग बंद कराने की कोशिश करेंगे ।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, एक तिहाई से ज्यादा पुरूषों ने माना कि वे चॉकलेट खाने की अपनी आदत के कारण अपने वजन पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं ।
सर्वेक्षण के अनुसार, 76 प्रतिशत पुरूषों ने आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जबकि 49 प्रतिशत ने स्वास्थ्य कारणों से डायटिंग की।
25 प्रतिशत पुरूषों ने दूसरों के सामने आकर्षक दिखने के लिए जबकि 12 प्रतिशत बाहर जाते हुए सुन्दर दिखने के लिए डायटिंग का सहारा लेते हैं।