Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन मरे, 90 घायल
'

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन मरे, 90 घायल

PTI

- November,23 2012 6:03 PM IST

तालिबान ने दावा किया है कि उसने उग्रवादियों को दी गई मौत की सजा का बदला लेने के लिए यह हमला किया है ।

अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल :आईएसएएफ: के प्रवक्ता ने कहा कि हमले में नाटो के कई सैनिक भी घायल हुए हैं ।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट मैदान शार में अफगानिस्तान सेना, पुलिस और नाटो सेना के संयुक्त समन्वयन कार्यालय के पास हुआ ।

प्रवक्ता अब्दुल वाली ने कहा, इस केन्द्र से सैनिक सैन्य अभियानों के लिए जाते हैं।

यह केन्द्र प्रांत के गवर्नर के कार्यालय के पास है । मरने वालों में गवर्नर के दो अंगरक्षक भी शामिल हैं ।

एक बयान में उसने कहा कि अफगान सरकार के काबुल में मुख्य हिरासत केन्द्र में चार तालिबान बंदियों को फांसी दिये जाने की प्रतिक्रिया स्वरूप यह हमला किया गया है।

उनका कहना है कि हमने तीन लोगों को मारा है...... दो गवर्नर के अंगरक्षक हैं और एक 10 वर्ष की लड़की है। 90 लोग घायल हुए हैं जिनमें 75 पुरूष, 11 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement