Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार सविता का गर्भपात संबंधी आग्रह मेडिकल दस्तावेज से गायब
'

सविता का गर्भपात संबंधी आग्रह मेडिकल दस्तावेज से गायब

PTI

- November,23 2012 5:13 PM IST

लंदन, 23 नवंबर :भाषा: आयरलैंड में चिकित्सकों की कथित उपेक्षा के कारण मौत का शिकार बनीं भारतीय महिला सविता हलप्पनवार के पति प्रवीण हलप्पनवार ने कहा है कि उन्हें उपलब्ध कराए गए मेडिकल नोट में गर्भपात करने संबंधी उनके आग्रह का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन चाय और टोस्ट से जुड़े आग्रहों का उल्लेख जरूर किया गया है।

प्रवीण ने कहा, उनके पास इसे छोड़कर सभी आग्रहों की जानकारी उपलब्ध है। मसलन चाय और टोस्ट अथवा अतिरिक्त कंबल की मांग जैसी बातें नोट में शामिल की गई हैं। परंतु गर्भपात करने के आग्रह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी इसमें नहीं है।

सविता का विस्तृत चिकित्सा विवरण गैलवे यूनिवर्सिटी हास्पिटल की ओर से प्रवीण को उपलब्ध कराया गया है। इसमें 22 अक्तूबर का चिकित्सकों के नोट नहीं हैं जिस दिन इस दंपति ने पहली बार गर्भपात करने का आग्रह किया था।

इसमें 23 अक्तूबर का नोट दिया गया है जिस पर सविता और उसके पति ने गर्भपात करने का कोई आग्रह नहीं किया था।

प्रवीण ने कहा कि इस घटना के कारण यहां की हेल्थ एंड सेफ्टी एक्जीक्यूटिव :एचएसई: में उनका विश्वास को खत्म हो गया है।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement