Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार दूध में मिलावट रोकने के लिए परीक्षण उपकरण विकसित
'

दूध में मिलावट रोकने के लिए परीक्षण उपकरण विकसित

PTI

- November,23 2012 4:13 PM IST

कृषि राज्य मंत्री तारिक अनवर ने आज राज्यसभा को बताया कि दूध में स्टार्च, यूरिया, अमोनियम तत्वों, गंदे पानी, नमक, उदासीन करने वाले कारक :न्यूट्रालाइजर:, हाइड्रोजन परॉक्साइड, फार्मेलिन की मिलावट का पता लगा सकता है।

उन्होंने बताया कि यह उपकरण राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान :एनडीआरआई: ने विकसित किया है और यह घी में वनस्पति का भी पता लगा सकता है।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि करनाल स्थित संस्थान ने दूध में डिटर्जेन्ट का पता लगाने के लिए एक परीक्षण विकसित किया है। इस परीक्षण की मदद से 100 मिली लीटर दूध में 20 ग्राम डिटर्जेन्ट के न्यूनतम स्तर का भी पता लगा सकता है।

अनवर ने कहा कि वर्तमान में परीक्षण उपकरण का उपयोग डेयरी उद्योग में कई यूनिट कर रहे हैं। एनडीआरआई ने निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए इसके वाणिज्यिक उपयोग की पेशकश भी की है।

भाषा मनीषा अविनाश माधव

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement