Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार अक्षय कुमार के साथ काम करना सबसे अच्छा, जबकि सलमान भरोसेमंद हैं : सोनाक्षी
'

अक्षय कुमार के साथ काम करना सबसे अच्छा, जबकि सलमान भरोसेमंद हैं : सोनाक्षी

PTI

- November,23 2012 11:33 AM IST

पहली बार पच्चीस वर्षीय सोनाक्षी ने अक्षय कुमार के साथ प्रभु देवा की फिल्म राउडी राठौर में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल रही और इसके बाद दोनों ने जोकर में एक साथ काम किया।

सोनाक्षी ने प्रेट्र को बताया, मुझे नहीं मालूम कि वह फिल्म निर्माताओं को मुझे लेने की सलाह देते हैं। मुझे लगता है कि जब आप किसी अभिनेता के साथ किसी फिल्म में काम करते हैं और वह बेहतर होती है, तो प्रत्येक व्यक्ति आपके सामंजस्य को फिर से देखना चाहता है। मैं अपने काम के बेहतरीन अनुभव अक्षय के साथ साझा करती हूं।

सोनाक्षी ने कहा , अक्षय ने कैटरीना कैफ के साथ बहुत सी फिल्में की हैं और लोगों को उनकी जोड़ी पसंद भी आयी। लोग उनकी जोड़ी को स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि हम लोगों के साथ भी ऐसा ही हुआ । केवल दर्शक ही नहीं, फिल्म कारोबार के लोग भी हमारी जोड़ी को पसंद करते हैं।

सोनाक्षी मिलान लूथरा की आने वाली फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई-2 में फिर अक्षय के साथ दिखेंगी जिसमें इमरान हाशमी भी हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement