लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों :सीपीएसई: की कुल पूंजी :नकद एवं बैंक जमा: अभी 2,84,153 करोड़ रूपये है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में जनवरी में हुई बैठक में 17 सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों ने 1,63,847 करोड़ रूपये के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मंत्री ने कहा कि सीपीएसई के पूंजीगत निवेश इस बारे में कारपोरेट योजना, प्राशसनिक मंजूरी, बाजार की स्थिति आदि पर निर्भर करता है।