टेस्ट श्रृंखला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर 21 से 25 नवंबर के बीच होने वाले पहले मैच से शुरू होगी। इसका आखिरी मैच तीन से सात जनवरी 2014 को सिडनी में खेला जाएगा। अन्य टेस्ट मैच एडिलेड : पांच से नौ दिसंबर :, पर्थ : 13 से 17 दिसंबर : और मेलबर्न : 26 से 30 दिसंबर : में खेले जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि पांच एकदिवसीय और तीन टी20 मैचों के कार्यक्रम को नये साल में अंतिम रूप दिया जाएगा।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा, हम एशेज का कार्यक्रम एक साल पहले घोषित करके खुश हैं। इससे क्रिकेट प्रेमियों को यहां का दौरा करने के लिये अपना कार्यक्रम तैयार करने में मदद मिलेगी।