नयी दिल्ली, 21 नवंबर :भाषा: सरकार शुक्रवार को हिंदुस्तान कापर लि. में चार प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 30,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है और इस दिशा में यह शुरूआत है।
विनिवेश :रिपीट विनिवेश: सचिव हलीम खान ने संवाददाताओं से कहा, एचसीएल का विनिवेश :शेयरों की बिक्री: शुक्रवार को सुबह 9.15 बजे से शाम 3.30 मिनट तक होगी। पहले चरण में चार प्रतिशत विनिवेश किया जाएगा।
इससे पहले, सरकार ने कंपनी में अपनी 9.59 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बनायी थी। कंपनी में सरकार की 99.59 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि अब इसे दो किस्तों में बेचने का निर्णय किया गया है।
खान ने कहा कि निर्गम का मूल्य कल शेयर बाजार बंद होने के बाद तय किया जाएगा।
खान मंत्री दिनशा पटेल ने उस अनुमानित कीमत के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया जिस पर हिंदुस्तान कापर के शेयर बेचे जाएंगे।
पटेल ने कहा, कीमत को लेकर कुछ कानूनी मुद्दे हैं। इसीलिए इस बारे में हम अभी कुछ नहीं कह सकते।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर को सरकार ने कंपनी की 9.59 प्रतिशत हिस्सेदारी शेयर बाजारों के जरिये शेयरों की बिक्री पेशकश की मंजूरी दी थी।
विनिवेश के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी घटकर 90 प्रतिशत हो जाएगी।
चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकार ने विनिवेश से 30,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये नाल्को, सेल, एमएमटीसी, एनटीपीसी तथा आयॅल इंडिया समेत अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की सरकार की योजना है।
भाषा
11212112 दि
नननन