चांडी ने इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, अपनी मौजूदा हालत के लिए मणि जिम्मेदार हैं। उन्होंने खुद कहा था कि पार्टी ने राजनीतिक विरोधियों की एक सूची तैयार की थी और एक के बाद एक उन्हें खत्म किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मणि के खुलासों के आधार पर हुई जांच के नतीजतन उनकी गिरफ्तारी हुई है। सरकार ने उनकी गिरफ्तारी से पहले सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया।
चांडी ने मीडिया के एक वर्ग पर भी निशाना साधा जिसने कहा था कि सरकार दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेकर मणि के मामले को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।
चांडी ने कहा, मीडिया को इस तरह की खबरों से पहले आत्मनिरीक्षण करना चाहिए अन्यथा मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होगी।
मुख्यमंत्री ने आज सुबह मणि के घर से उनकी गिरफ्तारी को भी सही ठहराया और कहा कि वह मामले में आरोपी थे इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।