पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सैक्टर 23ए निवासी समीता सिंह ने अदालत में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गत वर्ष फरवरी में हुई उसकी शादी के बाद से ही दहेज में दस लाख रूपये की मांग को लेकर उसका पति अविनाश ् ससुर राजेंद्र ् सास कृष्णा दो ननद सुषमा व सुधा तथा एक अन्य पप्पू उसे प्रताडि़त कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।
एक अन्य मामले में सेक्टर 55 निवासी पूर्णिमा ने पुलिस में शिकायत की कि गत वर्ष दिसम्बर में उसकी शादी के बाद से ही दहेज में ढाई लाख रूपये और कार की मांग को लेकर उसका पति विजय ् ससुर रावती ्तथा सास उर्मिला उसे प्रताडि़त कर जान से माने की धमकी दे रहे हैं ।
पुलिस ने दोनों मामलों में 12 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है । भाषा सं सेन कवीन्द्र