नारायणमूर्ति से पहले यह पुरस्कार इंटरनेट क्षेत्र के उद्यमी जेफ स्कॉल, नोबेल से सम्मानित और अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अल गोर, सीमा संस्कृति वार्ता की पक्षधर जार्डन की क्वीन रानिया अल अब्दुल्ला, माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स आदि को मिल चुका है।
नारायणमूर्ति ने एक बयान मंे कहा, मेरा मानना है कि प्रौद्योगिकी मंे सिर्फ स्वास्थ्य, पोषण और गरीबांे को संरक्षण देने की ताकत ही नहीं है, बल्कि इससे किसी का भरोसा और नैतिकता भी बढ़ती है।