रिजर्व बैंक की ओर से आज जारी अधिसूचना के अनुसार गाजियाबाद शहरी सहकारी बैंक के दिवालिया होने और उसे फिर से खड़ा करने के सभी प्रयास विफल होने के बाद 16 नवंबर, 2012 को इसका लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया गया।
रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियांे के पंजीयक को बैंक को बंद करने और परिसमापक की नियुक्ति का आदेश दिया है। रिजर्व बैंक ने इस बैंक को अप्रैल, 1997 मंे लाइसेंस दिया था।