पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अमिताभ प्रभाकर ने बताया कि पूर्वान 10.30 बजे एलटीटी एक्सप्रेस के चार डिब्बे भदौरा और गमहर स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में एक एसी थ्री टियर डिब्बा, एक पार्सल डिब्बा, एक एसएलआर बोगी और एक पैंट्री कार पटरी से उतर गये।
प्रभाकर ने बताया कि दो डिब्बे पूरी तरह से पटरी से उतर गये हैं जबकि दो अन्य आंशिक रूप से पटरी से उतरे हैं। घटना के बाद मुगलसराय दानापुर रेलखंड एवं मुगलसराय डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। रेल मुख्यालय से अपर महाप्रबंधक अजय शुक्ला और मुख्य संरक्षा अधिकारी :सीएसओ: कौशिक मुखर्जी घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।