मुख्य विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी :एमडीपी: ने यहां जारी एक बयान में कहा, सप्ताहांत में सांसद अब्दुल्ला जबीर और सांसद ए गफूर को फंसाने की कोशिश के एक दिन बाद रविवार को धिवेही रायिथुंगे पार्टी के दो सासदों-अली अजीम तथा मोहम्मद नशीज को धमकाने की दूसरी कोशिश सरकार ने की।
एमडीपी प्रवक्ता मारिया दीदी ने कहा, जब कई सांसदों को पुलिस और सुरक्षाबलों ने पीटा, तब ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुईर् । जब सांसद की नृशंस हत्या कर दी गयी तब कोई जवाबदेह नहीं ठहराया गया। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि अविश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान हो।