निगम के उप महाप्रबंधक ए एस अरुणाचलम ने कहा, निजी उद्यमी गोदाम योजना के तहत पंजाब के लिए अतिरिक्त 50 लाख टन भंडारण क्षमता के निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। इसमें से 9,20,000 टन क्षमता का निर्माण एफसीआई करेगी। अतिरिक्त 3,00,000 टन क्षमता पूरी होने के करीब है।
निगम के गोदामों के भ्रमण के दौरान वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
नयी क्षमता के निर्माण के बाद एफसीआई के अधीन राज्य में कुल भंडारण क्षमता 2.55 करोड़ टन पहुंच जाएगी। फिलहाल राज्य में 2.05 करोड़ टन भंडारण क्षमता है।
उन्होंने कहा कि पीईजी योजना के तहत मंजूर की गई पूरी नयी क्षमता के निर्माण मार्च 2013 तक पूरी होने की उम्मीद है।
अरुणाचलम ने कहा कि आगामी गेहूं सीजन के लिए पर्याप्त भंडारण क्षमता उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
भाषा