माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बिमान बोस ने यहां संवाददाताओं से कहा, उनके पास कितने सांसद हैं ? पहले वे आवश्यक संख्या प्राप्त करें फिर संप्रग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में सोचें ।
उन्होंने कहा कि माकपा भविष्य के कदमों के बारे में घोषणा करने में विश्वास नहीं करती है । उन्होंने कहा, हम एफडीआई मुद्दे और केंद्र की अन्य लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा, वामपंथी पार्टियां लोगों के समर्थन से आंदोलन को जारी रखेगी ।
भाजपा नेता और राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष तथागत राय ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की इच्छा पर सीधे जवाब देने से बचते रहे । बनर्जी ने इच्छा जताई थी कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर उनकी पार्टी से बात करेंगी । उन्होंने कहा, मैंने पहली बार सुना कि उन्होंने वामपंथी पार्टियों से भी अपील की है ।
कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी ने कहा, अब यह स्पष्ट है कि कौन माकपा और भाजपा की बी टीम है ।