संस्कृति मंत्रालय की आज यहां जारी विग्यप्ति के अनुसार इन दस्तावेजों में चिकित्सा आधार पर बंदीगृह से पंडित मोतीलाल नेहरू की रिहाई से संबंधित दस्तावेज, अपनी अस्वस्थ पत्नी का हालचाल जानने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू की अस्थाई रिहाई आदि से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
प्रदर्शनी 14 दिसंबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।