Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार वैश्विक संकेतों और हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
'

वैश्विक संकेतों और हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

PTI

- November,16 2012 3:33 PM IST

एमसीएक्स में तांबा के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.15 रुपये अथवा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 421.75 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 3,643 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार तांबा के फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये अथवा 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 427.95 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 314 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तांबा के सबसे बड़े उपयोगकर्ता देश चीन के आर्थिक वृद्धि दर में सुधार के संकेत से विदेशों में मजबूती के रुख से तांबा मांग बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में मांग में तेजी के कारण तेजी के रुख को समर्थन प्राप्त हुआ।

इस बीच लंदन मेटल एक्सचेंज में तीन माह में डिलीवरी वाले तांबा की कीमत 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,666.75 डालर प्रति टन हो गयी। जबकि शंघाई में इस धातु की कीमत 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,940 युआन :8,974 अमेरिकी डालर: प्रति टन हो गई।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement